कटिहार, सितम्बर 6 -- कटिहार। स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आयोजित पांचवें चरण स्पॉट राउंड में चयनित 12 विद्यार्थियों में से कई छात्र छात्राओं ने रविवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में अपना नामांकन कराया। महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ हरिओम प्रसाद एवं कार्यालय अधीक्षक शंभू कुमार यादव के द्वारा नामांकन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। रूपेश कुमार, स्नेहा कुमारी एवं अनुष्का कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी प्रमुख रूप से शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सी के मिश्रा ने स्पॉट राउंड में चयनित वैसे सभी विद्यार्थियों जिनका अभी तक नामांकन नहीं हुआ है से अपील की है कि वे बिना विलंब किए शीघ्रातिशीघ्र अपना नामांकन सुनिश्चित कर लें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी नामांकन प्रक्रि...