पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पैट 24 और पैट 25 में नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 16 मार्च तक पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विस्तारित की है। ऑनलाइन आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय पैट 24 और पैट 25 के ऑनलाइन आवेदनों की स्कूटनी शुरू करेगा।अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्कूटनी के उपरांत विश्वविद्यालय पैट 24 और पैट 25 के एंट्रेंस एग्जाम की तिथि निर्धारित किया जायेगा। पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में एडमिशन नहीं लेगा। वहीं पैट 25 में मैथिली विषय में शिक्षक नहीं रहने के चलते नहीं नामांकन नहीं लिया जायेगा। पैट 24 में 61 और पैट 25 में 104 सीटों पर एडमिशन के लिए एक से छह मार्च तक अंतिम तिथि पूर्व में निर्धारित किए गए थे जो विस्तारित कर 16 मार्च तक कर दी गई है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.