पलामू, फरवरी 1 -- मेदिनीनगर। नगरपालिका आम चुनाव 2026 का नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेदिनीनगर की पूर्व महापौर अरूणा शंकर सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह भी सोमवार को वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। शहर के बैरिया स्थित माया पैलेस में झामुमो की पलामू जिला कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह की मेयर पद पर उम्मीदवारी को दिए गए समर्थन को कार्यकर्ताओं के बीच साझा कर आगे की रणनीति पर विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुपुत्री और नगर निगम की मेयर पद की उम्मीदवार नम्रता ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्से में पहुंचकर विमर्श किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.