रांची, फरवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर खूंटी में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को प्रत्याशियों की गतिविधियों में तेजी देखने को मिली। इस दिन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। इसके साथ ही सोमवार को ही वार्ड पार्षद पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में महुआ टोली निवासी सोनम बागे और पीढ़ी टोली निवासी रानी टूटी शामिल हैं। इससे पहले चार प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीद चुके थे। इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.