नामांकन के नाम पर अधिक राशि लेने का आरोप, रसीद ना देने का भी आरोप
कटिहार, मई 11 -- मनसाही, एक संवाददाता उच्च माध्यमिक विद्यालय हफलागंज में इंटर के नामांकन के नाम पर अधिक राशि लेने और रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय अभिभावकों ने संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय अभिभावक राजेश वर्णवाल ने बताया कि इंटर में नामांकन फार्म के लिए जहां 30 रुपए लिए जा रहे हैं वही नामांकन फीस के नाम पर 800 से 1200 तक के रुपए लिए जा रहे हैं और जब अभिभावकों के द्वारा दिए गए नामांकन फीस की रसीद मांगी जाती है तो उन्हें देने से इनकार किया जाता है। उन्होंने अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं के साथ किये जा रहे आर्थिक शोषण को लेकर शिक्षा विभाग से मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- नामांकन में अधिक राशि ली तो नपेंगे एचएम इस मौके पर छात्र रवि प्रवेश आदि ने भी अधिक राशि लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.