लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदों के लिए ग्यारह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि नामांकन के पहले दिन इक्कीस प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। बुधवार नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। जिला अधिवक्ता संघ के सहायक चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का दूसरा दिन था। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र कुमार तिवारी और महेंद्र पाल सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजीव वाजपेयी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश गिरि, संयुक्त मंत्री के लिए हरेराम, देवव्रत पाण्डेय, कुंवर चन्द्र वर्मा और रामजीवन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा गवर्निंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.