गोड्डा, फरवरी 3 -- गोड्डा। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के चौथे दिन गोड्डा नगर परिषद एवं महगामा नगर पंचायत दोनों स्थानों पर नामांकन को लेकर खासा उत्साह और गहमागहमी देखने को मिली। सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय एवं नामांकन केंद्रों पर पहुंचते रहे, जिससे पूरे परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए गोड्डा नगर परिषद से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इनमें राजेश मंडल, मो. कामरान एवं सुशील रमाणी शामिल हैं। तीनों प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए एक एक सेट में अपना नामांकन पत्र नियमानुसार दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उधर , महगामा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राकेश सोरेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.