औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- बनतारा पैक्स चुनाव को लेकर काउंटर पर रही भीड़ गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के बनतारा पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संतोष महतो एवं मंजू देवी ने नामांकन किया। सदस्य सामान्य वर्ग में विजय सिंह, मनोज कुमार, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में रामजन्म राम, सुनीता देवी, पिछड़ा वर्ग में रामप्रवेश यादव, मूर्ति देवी, मीना देवी, विनीता देवी, एकता कुंवर तथा अनुसूचित जाति वर्ग से सुदर्शन पासवान, ओमप्रकाश प्रसाद और कुंती देवी ने पर्चा भरा। नामांकन के लिए एक ही काउंटर बनाया गया था, जहां अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान काउंटर पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि पिछले वर्ष एक साथ 18 पैक्स का ...