नामांकन के अंतिम दिन कॉलेज में छात्रों की रही भीड़
मुंगेर, मई 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। सेमेस्टर 2, 3 एवं 5 में नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार को निर्धारित की गई थी। इसी कड़ी में आरएस. कॉलेज तारापुर में अंतिम दिन शनिवार को नामांकन कराने को लेकर सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। नामांकन काउंटर पर लंबी कतारें देखी गईं। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि के भीतर अधिकांश विद्यार्थियों ने अपना नामांकन करा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमेस्टर 2 में 1280, सेमेस्टर 3 में 1120 तथा सेमेस्टर 5 में 870 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया। यह भी पढ़ें- मुंविवि में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा शुरू, पहले दिन 3463 परीक्षार्थी हुए शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.