सीतामढ़ी, जुलाई 5 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक के नामांकित बच्चों का विवरण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर समय पर अपलोड नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। एसएसए डीपीओ सौरभ प्रियदर्शी ने संबंधित विद्यालयों के 47 प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही छह जुलाई की शाम तक पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीपीओ ने कहा है कि इस संबंध में पहले भी पांच जून व 23 जून को निर्देश जारी किए गए थे।इसके बावजूद वर्ष 2026-27 में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कक्षा एक के नामांकन की प्रविष्टि अपेक्षा से काफी कम है, जबकि विद्यालयों में वास्तविक नामांकन अधिक हुआ है। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। विभाग के अनुसार, नामांकन की पूरी प्रविष्ट...