चम्पावत, जुलाई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन व नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन उपलब्ध करवाने की पूरी कार्यवाही में व्यक्तिगत रुचि लेने को कहा है। उन्होंने जिले के प्रतिभावान और योग्य बच्चों की पहचान कर नामांकन प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...