बेगुसराय, अप्रैल 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी हाई स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा नौ में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर अधिकतर हाई स्कूलों में नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रारंभिक स्कूलों से कक्षा आठ में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं नामांकन कराने के लिए हाई स्कूलों में पहुंच रहे हैं। प्रखंड की नौ पंचायतों में कुल 11 हाई स्कूल संचालित हैं। इसमें आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करीब सभी छात्र-छात्राएं नामांकन कराएंगे। इसके लिए पहले वे अपने प्रारंभिक स्कूल में जाकर विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र यानी टीसी प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद टीसी, आधार कार्ड या अपार कार्ड, बैंक पासबुक व फोटो आदि लेकर अपने घर के नजदीक स्थित हाई स्कूलों में पहुंच रहे हैं। वहां हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.