जौनपुर, मार्च 17 -- शाहगंज। बीआरसी में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाध्यापक का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों की उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने कहा कि नवाचार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सब का दायित्व है। साथ ही सभी से बच्चों के स्कूल में प्रवेश हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। कहा कि समस्त विद्यालय के प्रबंध समिति को विद्यालय व्यवस्था में सहयोग करें और छात्र उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। बतौर मुख्य प्रशिक्षक सुभाष तिवारी, रत्नेश सिंह ने प्रबंधक व प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में डॉ. अभिषेक सिंह, अखिलेश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र यादव, अशोक सोनकर, देव मणि त्रिपाठी, ध्रुवराज योगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.