पलामू, अप्रैल 1 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज शहर के खाप कटैया मिडिल स्कूल में बुधवार को नए सत्र में बच्चों का नामांकन और शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर स्कूल के हेडमास्टर अर्जुन बैठा ने प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मोहल्ला में जाकर घर घर संपर्क किया। हेडमास्टर ने बच्चों को नियमित रूप से रोजाना स्कूल भेजने एवं नये सत्र में नामांकन कराने को लेकर अभिभावकों से बातचीत भी किया। सेवानिवृत्त हेडमास्टर वंशीधर मिश्रा ने बताया कि घर-घर संपर्क स्थापित करने से स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी। हेडमास्टर ने बताया कि स्कूल में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति एवं नामांकन को लेकर घर घर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। अभिभावकों की समस्या को भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को स्कूल में कुल नामांकित 173 छात्र, छात्राओं में 127 छात्र, छात्रा स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.