अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय, आदिवासी टोला, मधुरा में सोमवार को प्रवेशोत्सव सह नामांकन अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना था। यह अभियान पूरे बिहार में 1 अप्रैल से 'शाला प्रवेशोत्सव' के रूप में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और ड्रॉपआउट की संख्या को कम करना है। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने घर-घर जाकर सर्वे किया, अनामांकित बच्चों की पहचान की और उनके अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- अररिया : नामांकन अभियान को लेकर निकली जागरूकता रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.