नवादा, मई 24 -- जिले में स्कूल से बाहर रह रहे छह से 14 साल के बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए 31 मई तक अभियान जारी रहेगा। इस दौरान स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन उम्र सापेक्ष कक्षाओं में कराया जाएगा। इसके लिए गृहवार सर्वेक्षण कराया जा रहा है। बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जिले में व्यापक अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- नामांकन अभियान : 31 तक स्कूलों से जोड़े जाएंगे बच्चेअभियान की जानकारी शिक्षा विभाग के अनुसार अकादमिक सत्र में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने के लिए 31 मई तक राज्य में नामांकन अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि स्कूल से बाहर रह ...