मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले और इस साल के एडमिशन, ट्यूशन फीस, किताब, बस व यूनिफॉर्म का ब्योरा निजी स्कूलों को सार्वजनिक करना होगा। अपने स्कूलों में सूचना पट्ट पर इसे लगाने और वेबसाइट पर डालने का निर्देश गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के निजी स्कूलों को दिया है।आयुक्त ने अधिकारियों, शिक्षा समिति के सदस्यों और अभिभावकों के साथ इसकी समीक्षा की। अभिभावकों ने भी अपनी बातों को आयुक्त के समक्ष रखा। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी निजी स्कूल 18 अप्रैल तक डीईओ कार्यालय में यह ब्योरा उपलब्ध करा दें। फीस में सात फीसदी से अधिक वृद्धि वाले स्कूलों को एक लाख तक का जुर्माना लगेगा। इनकी निगरानी के लिए डीईओ ने प्रखंडवार कमेटी भी गठित कर दी है।इन मदों का देना है पूरा ब्योरासत्र 2025-26 और 2026-27 के...