गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड छात्र मोर्चा के गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में नामधारी महाविद्यालय परिसर में शनिवार को बसंत उत्सव सह होली मिलन समारोह का भव्य व उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में रंग, उमंग और आपसी सौहार्द का अनूठा वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके पश्चात स्वागत भाषण में आयोजकों ने कहा कि बसंत ऋतु नवजीवन, नवचेतना और नई ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का पर्व है। इन दोनों अवसरों को एक साथ मनाने का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना और समाज में एकता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.