नामदा बस्ती फायरिंग के आरोपी को पकड़ने बंगाल गई पुलिस की टीम
जमशेदपुर, मई 30 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में मंगलवार देर रात फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने राजकुमार साह और अमन सिंह के बयान पर वीर सिंह उर्फ पंडित और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम पश्चिम बंगाल भेज दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद वीर सिंह घाटशिला होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर भाग गया है। वहीं पुलिस मामले में विक्की गिल उर्फ कुंडी की भी तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना को जेल में बंद बिल्ला पाठक से भी जोड़कर देख रही है। यह भी पढ़ें- गोलमुरी में कारोबारी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में लगी गोली संभवतः पुलिस बिल्ला को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि वीर सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले पड़ोस में रहने वाले अमन सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.