नामजद व अज्ञात पर दुष्कर्म कर विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी
देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थानांतर्गत रढ़िया गांव में चांदन नदी श्मशान घाट से 22 वर्षीया विवाहिता रेणु देवी की नग्न शव बरामदगी मामले में नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रढ़िया निवासी मृतका के पिता- परमेश्वर रात ने गांव के एक नामजद युवक समेत अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने दरिंदगी करने के बाद हत्या कर शव नदी के बालू में गाड़ दिया। उधर बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। गांव में भी घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल बना है。
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों में नाराजगी :-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.