संतकबीरनगर, मार्च 1 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार में एक पखवाड़ा पूर्व पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 15 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन इस मामले में पीड़ित परिवार ने नामजद पर पुलिस द्वारा करवाई नहीं करने और विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में शिकायती पत्र सीएम से लेकर उच्चधिकारियों तक प्रेषित किया है। लखनापार के पीड़ित परिवार की अधिवक्ता अर्पणा सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दिसम्बर 25 में गांव के कुछ लोग सागौन लकड़ी का बोटा चोरी कर रहे थे। भनक लगने पर जब उनके पति दीपक पाल ने एतराज किया तो विपक्षी ने मारपीट कर घायल कर दिया। असलहा भी लहराया। कोर्ट के आदेश पर विपक्षी गांव के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.