पूर्णिया, फरवरी 17 -- रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थानाक्षेत्र में गोली कांड की घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी शशि यादव को गिरफ्तार किया। बीते 14 फरवरी को यह घटना हुई थी जिसमें रमेश कुमार रौशन ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। हालांकि उस दिन पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.