बगहा, अप्रैल 6 -- बैरिया, एक संवाददाता। गजरवा बाजार में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने और आरोपी को छुड़ा लेने के मामले में एफआईआर की गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में दरोगा संजीत कुमार के लिखित बयान पर एफआईआर की गई है । बताया जाता है कि रविवार की देर शाम को गजरवा बाजार के पास कांड संख्या 643/25 के नामजद आरोपी के ससुराल में छिपने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद दरोगा संजीत कुमार, दीपक कुमार दुबे, सोनाली गौतम, चौकीदार अजय यादव पुलिस बल के साथ गजरवा बाजार निवासी दरगाही गद्दी के घर पर छापेमारी करने पहुंची। क्योंकि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त कांड के आरोपी सिसवा सरैया निवासी इमाम गद्दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.