सहरसा, अप्रैल 28 -- पतरघट। धबौली दक्षिणी पंचायत के टेकनमा गांव से पतरघट पुलिस ने एक कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पतरघट थाना कांड संख्या 48/26 के प्राथमिकी अभियुक्त टेकनमा निवासी वलीस राम को रविवार देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुअनि निधि गुप्ता के नेतृत्व में की गई। सोमवार को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...