नामजदों की गिरफ्तारी न होने से दहशत में किसान
प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। किसान को कार से अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट और जबरन जमीन बैनामा कराने के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पांच अप्रैल को एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खुलेआम घूमने से किसान और उसके परिवार में दहशत व्याप्त है।चायल थानाक्षेत्र के अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं। चार मई को भी रास्ते में रोककर असलहा दिखाते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि मौजा शाहा उर्फ पीपलगांव में उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अगवा कर पिटाई कर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया था। यह भी पढ़ें- नामजदों की गिरफ्तारी न होने से दहशत में किसान दीवानी न्यायालय में इकरारनामा निरस्तीकरण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.