लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) अब नामचीन ब्रांड के साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षण दिलाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ब्रांड वाली इन कंपनियों में सफलतापूर्ण ढंग से प्रशिक्षण दिलाकर वहीं पर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। शुक्रवार को प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डॉ. हरिओम ने विभागीय समीक्षा बैठक में मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने बैठक में कहा कि हॉस्पिटैलिटी, अकाउंटेंसी व हेल्थकेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ब्रांड वाली कंपनियों के साथ संपर्क कर उनके साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन बड़े ब्रांड में ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट मिलेगा और फिर आसानी से उन्हें इसी में नौकरी भी मिल सकेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.