लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश में मिलावटी और असुरक्षित दूध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जिलों में एक साथ छापेमारी कर 388 टन खाद्य सामग्री सीज की है। इसकी अनुमानित कीमत 15.8 करोड़ रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में नामी ब्रांडों की इकाइयों में भी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इसमें एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी रीपैक किए जाने जैसे मामले शामिल हैं। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति केंद्र से की गई है।
विशेष प्रवर्तन टीमों की कार्रवाई एफएसडीए आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर गठित 14 विशेष प्रवर्तन टीमों ने लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात की दुग्ध इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 56 नमूने लिए गए। एफएसडीए के अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई कानपुर देहात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.