नामकुम स्टेशन से आरपीएफ ने जब्त किए 18 पैकेट प्रतिबंधित पटाखे
रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन संरक्षा' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ज्वलनशील पटाखों की खेप जब्त की है। आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से 18 पैकेट पटाखे बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 7,800 रुपये आंकी गई। आरपीएफ के अनुसार, सोमवार को नामकुम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के समीप एक संदिग्ध कार्टन लावारिस अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान सिल्ली थाना क्षेत्र के रिगरियाम निवासी रतन महतो (28 वर्ष) ने कार्टन पर अपना दावा करते हुए स्वीकार किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.