रांची, जून 19 -- नामकुम, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की फ्लाइंग टीम रांची एवं आरपीएफ पोस्ट रांची के कैंपिंग स्टाफ ने गुरुवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत नामकुम रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन संख्या 18626 में एक संदिग्ध युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एक युवक को ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर सामान की तलाशी ली। जांच में उसके बैग से छिपाकर रखी गई कुल 18 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 19 वर्षीय जीशान कुमार, निवासी बिहार शरीफ बताया। उसने स्वीकार किया कि वह शराब रांची से खरीदकर बिहार ले जा रहा था, जहां उसे अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये बताई गई ...