रांची, मार्च 2 -- नामकुम, संवाददाता। सरहुल पूजा समिति नामकुम की बैठक सोमवार को पूजास्थल पर आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए बिरसा पाहन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को प्रकृति का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में समाज के अगुवाओं ने प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया। मौके पर पूर्व पार्षद किरण संगा सहित कई समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व पार्सद किरण संगा, अरुण पाहन, राम भजन सिंह मुंडा, राजू मुंडा, प्रदीप कुजुर, बादल संगा, दुर्गा कौरियार, रवि कुमार, रोशन मुंडा, उमेश गोप, छोटू गोप, मनीष महतो, धनीराम महतो, काशी केस मुंडा, बिना संगा, राजेश कोरियार, विनोद मुंडा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...