रांची, मार्च 8 -- नामकुम, संवाददाता। सरहुल पूजा समिति नामकुम की बैठक रविवार को सरना स्थल पर बिरसा पाहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 21 मार्च को प्रखंड स्तरीय सरहुल पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन समिति ने प्रखंड के सभी गांवों के पाहन, पईनभोरा और महतो सहित पंचों को पूर्व संध्या पर सरना स्थल की साफ-सफाई करने तथा झांकी और खोड़हा टीम के साथ सरहुल टांड नामकुम आने का निमंत्रण देने का निर्णय लिया। पूजा संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...