नामकुम में 12 मेधावी छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित
रांची, मई 15 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बरगावां में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 टॉपर छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि यशवंत विजय ने छात्रों को समय का महत्व बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या ज्योति कुमारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है और यह उनके जीवन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.