रांची, दिसम्बर 12 -- नामकुम, संवाददाता। विश्व परिवार कल्याण दिवस के मौके पर गुरुवार को चायबागान आंगनबाड़ी केंद्र सहित नामकुम के कई केंद्रों पर परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ प्रभावती सिन्हा ने बताया कि महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य 'छोटा परिवार सुखी परिवार' के नारे को साकार करना था। महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई और साथ ही सरकार द्वारा परिवार कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्विज आयोजित की गई इसमें विजेता प्रतिभागियों को सीएचसी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक मिलनसार मिंज, निगरानी निरीक्षक विदेशी महतो, बीपीओ राजेश तिर्की, बीटीटी सरिता देवी, आशा किरण टोप्पो, सहिया साथी पूनम देवी, सुनीता देवी, सेवि...