रांची, मार्च 16 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवरी विकाश के रहने वाले तेतरा महतो 53 वर्ष के रूप में की गई है। वह रंगाई-पुताई का काम करता था। मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि उसके पिता नामकुम के तुंजु स्थित अपने रिश्तेदार के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी टीवीएस बाइक को सामने से आ रहे एंबुलेंस ने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजवा दिया। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.