रांची, अप्रैल 8 -- नामकुम, संवाददाता। सदाबहार चौक स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ खिजरी तालाब पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर वापस कथा स्थल पहुंचे और कलश स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम, जय हनुमान और जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे। संध्या में वाराणसी से आई कथावाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने रामकथा का वाचन करते हुए भक्ति और अध्यात्म का महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...