रांची, मार्च 17 -- नामकुम,संवाददाता। सरहुल,रामनवमी और ईद को लेकर मंगलवार को नामकुम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक डीएसपी अमर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विजय कुमार, थानेदार रामनारायण सिंह जनप्रतिनिधि और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे। बैठक में प्रशासन ने जुलूस में डीजे नही बजाने, शोभायात्रा पूर्व निघार्रित रूट से निकालने, अखाड़ों में वालंटियर रखने,सीसीटीवी कैमरा और ड्रोंन का प्रयोग करने की बात कही गयी। अधिकारियों ने बच्चा चोर और बकरी चोर के मामले में पुलिस प्रशासन की मदद लेने खुद मारपीट नहीं करने तथा किसी भी तरह के अफवाहो की जानकारी पुलिस प्रशासन को तुरंत देने की बात कही। वही आयोजन समिति ने प्रशासन से गश्त तेज करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से आरती कुजूर, किरण सांगा, लाल कालीशरण नाथ शाहदेव, मनोज सिंह...