नामकुम में मैदान में बिक रहा था ब्राउन शुगर, तीन गिरफ्तार
रांची, अप्रैल 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने नामकुम पावरग्रिड से मंगलवार को जिन तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है, दरअसल वे मवेशी चोर भी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कोकर गढ़हाटोली निवासी रमीज राज, मो अब्दुल और गुदड़ी कुरैशी मुहल्ला के मो जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 6.7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार हजार नगदी के अलावा कार, स्कूटी, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चतरा से ब्राउन शुगर लाते हैं। इसके बाद उसे शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री किया करते हैं। आरोपियों ने बताया कि अत्याधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वेलोग इस अवैध कारोबार को करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.