नामकुम में मुहर्रम पर जुलूस नहीं निकालने का निर्णय
रांची, जून 23 -- नामकुम, संवाददाता। मुहर्रम को लेकर मंगलवार को नामकुम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मुहर्रम पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यह निर्णय हाल में लोवाडीह के मौलाना आजाद कॉलोनी के पास हुई गोलीबारी की घटना को देखते हुए लिया गया। सभी सदस्यों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस फैसले का समर्थन किया। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.