नामकुम में मनाया गया आईसीएआर का 98वां स्थापना दिवस
रांची, जुलाई 16 -- नामकुम, प्रतिनिधि। भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएबी), रांची में गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का 98वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया और नई दिल्ली स्थित आईसीएआर मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का प्रसारण देखा गया। संस्थान के निदेशक के नेतृत्व में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने 50 से अधिक पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण तथा ग्रीन और क्लीन कैंपस को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय समारोह में आईसीएआर की नई फसल किस्मों, कृषि प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का विमोचन किया गया। साथ ही वैज्ञानिक नवाचार, जलवायु अनुकूल कृषि, डिजिटल कृषि और अनुसंधान आधारित तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.