रांची, जनवरी 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नामकुम पुलिस ने बेलबगाम स्थित राम हरि गार्डन में छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर और 24 पुड़िया गांजा बरामद किया है। आरोपियों में नामकुम के अमनदीप कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर, हेमंत गुड़िया और लालपुर के आयुष अनुज कुजूर शामिल हैं। इन आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वे गिरोह के सरगना के इशारे पर शहर में घूम-घूम कर ब्राउन शुगर व गांजा की बिक्री करते हैं। मामले का खुलासा करते हुए मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर सभी आरोपी भागने लगे, जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.