रांची, मार्च 5 -- नामकुम, संवाददाता। होली की रात को थाना क्षेत्र के नामकुम खटाल के रहने वाले 27 वर्षीय अविनाश राय की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अविनाश गैस गोदाम अमेठीया नगर से गाय दुहकर अपनी बाइक संख्या जेएच 1 ईएल 7955 से लौट रहा था। उसी दौरान उसने सडक किनारे खड़े टैंकर संख्या जेएच 02 ए डब्लू 2902 में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भिजवा दिया है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...