नामकुम में कंटेनर की चपेट में आए पांच मजदूर, दो की मौत
रांची, अगस्त 29 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के पुराना रामपुर के समीप एनएच-33 पर शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सड़क मेंटेनेंस में जुटे पांच मजदूर बेकाबू कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें पुसवा महतो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतकों की पहचान तमाड़ के बोधडीह निवासी तारकेश्वर महतो और बुंडू के एदलहातु, नावाडीह निवासी पार्वती देवी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पुसवा महतो एदलहातु छोटकोलमा के रहनेवाले हैं।
मजदूरों की स्थिति एनएचएआई की ओर से रांची-टाटा रोड के मेंटेनेंस का काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में मजदूर एनएच-33 के डिवाइडर पर उगी घास और झाड़ियों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.