रांची, अप्रैल 10 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना प्रखंड भवन में शनिवार को सीएससी के माध्यम से आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप इसका उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र में नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं जैसे नामांकन, अपडेट और सुधार की सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर बीडीओ विजय कुमार, यूआईएडीआई के एडीजी नीरज कुमार, शम्भू कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...