रांची, नवम्बर 16 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा रोड पर रायसा मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को गंभीरावस्था में रिम्स ले जाया गया। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के कर्मियों ने बताया कि रिम्स पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी, इसलिए उनके शवों को शीतगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान और उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी थी इसका पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.