रांची, नवम्बर 20 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और मैदानों में अड्डेबाजी करनेवाले, तथा सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, सिगरेट और शराब पीनेवालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों के साथ 12 बाइक, स्कूटी और दो कार को भी थाने लाया गया है। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक अड्डेबाजी और नशाखोरी पर रोक लगाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.