रांची, मई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। नामकुम प्रखंड की हरदाग पंचायत स्थित दर्जीतोरार गांव में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर रविवार को ग्राम प्रधान बिरसा मुंडा और आदिवासी छात्रसंघ के निशांत तिर्की की अध्यक्षता में आमसभा हुई। चिलचिलाती गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। खेतों में बनी डारी का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण अब डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बैठक में आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि प्रशासन ने जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए बीडीओ को मांग पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.