रांची, मई 12 -- रांची। नामकुम अंचल में जमीन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ और दाखिल खारिज में गड़बड़ी को लेकर एसीबी जांच होगी। एसीबी ने इस मामले में पीई दर्ज करने की अनुमति मंत्रिमडल व निगरानी विभाग से मांगी है। एसीबी के द्वारा नामकुम अंचल की पूर्व सीओ श्वेता वर्मा व हल्का कर्मचारी दीपक कुमार की भूमिका की जांच की जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने पीई जांच के लिए पत्राचार किया है। पीई जांच में आए तथ्यों के आधार पर एसीबी आगे इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...