नामकुम के खिजरी नयाटोली से गैस सिलेंडर चोरी करते दो धाराए
रांची, जून 19 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खिजरी नयाटोली में शुक्रवार को गैस सिलेंडर चोरी करते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को नामकुम पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में गृहस्वामी की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गृहस्वामी ने गेट खुलने की आवाज सुनी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि दो युवक उनके परिसर से गैस सिलेंडर दीवार के पार कर रहे हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान खिजरी कोचाटोली निवासी 21 वर्षीय उदय लिंडा और उरांव कॉलोनी सिरखाटोली निवासी 16 वर्षीय अनुप खलखो के रूप में हुई।
पूछताछ एवं स्वीकार्यता कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि एक सिलेंडर पहले ही चोरी कर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.