रांची, मई 2 -- रांची। विशेष संवाददाता बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती के मामले में डीएनए सैंपल कलेक्शन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नामकुम स्थित आर्मी हॉस्पिटल में यह प्रक्रिया संभव नहीं है। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने जांच के लिए उपयुक्त संस्थान की जानकारी देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई चार मई को होगी।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का हस्तक्षेप शुक्रवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से हस्तक्षेप याचिका दायर कर कोर्ट को बताया गया कि नामकुम स्थित मिलिट्री (आर्मी) हॉस्पिटल में डीएनए सैंपल कलेक्शन के लिए आवश्यक स्पेशलाइज्ड उपकरण और प्रशिक्षित विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे मामलों में आर्मी हॉस्पिटल स्थानीय थाना के माध्यम से नजदीकी सरकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.