गंगापार, सितम्बर 4 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी एक युवक द्वारा कथित रूप से अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर दोबारा पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से इस संबंध में उतरांव पुलिस से जांच कर आख्या मांगी गई। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एकडला गांव निवासी मोहम्मद जुनेद पुत्र वहीउद्दीन ने वर्ष 2014 में अपने वास्तविक नाम-पते और जन्मतिथि के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2016 में उसने अपने दस्तावेजों में नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव कर दोबारा पासपोर्ट बनवा लिया। एक ही व्यक्ति द्वारा अलग-अलग विवरण के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए जाने की जानक...